पन्ना: शासकीय सेवकों को सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित होने के पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने दिए निर्देश
Panna, Panna | Jun 29, 2024 कलेक्टर सुरेश कुमार ने शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय सेवकों को कार्यालय में निर्धारित समय सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही संयुक्त कलेक्टर कुशल सिंह गौतम को संयुक्त कार्यालय भवन में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे निरीक्षण को कहा।