संदेश: नानसागर गांव स्थित सोन नदी में नहाने गए युवक डूबा, शव तलाशने में एसडीआरएफ की टीम जुटी, ग्रामीणों में आक्रोश
संदेश थाना क्षेत्र के नानसागर सोन नदी में मंगलवार को स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई गई।बताया जा रहा है कि युवक नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान नदी में अत्यधिक खनन होने के कारण बने गहरे गड्ढे में वह चला गया और डूब गया। घटना की जानकार