कुचाई: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन
कुचाई प्रखंड के विभिन्न पंचायत में शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड के पोंडाकाटा, अरूवां,छोटासेगोई,बंदोलोहर,मरांगहातु,गोमियाडीह,बारूहातु,तिलोपदा,रोलाहातु व रुगुडीह पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इन सभाओं का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथ