बटियागढ़: बालिका छात्रावास में गिरी आकाशीय बिजली, 19 छात्राएं और 2 कर्मचारी हुए घायल
बटियागढ़ तहसील मुख्यालय पर शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में सोमवार देर शाम आकाशीय बिजली गिर गई ,बिजली की धमक से छात्रावास की 19 छात्राएं और दो कर्मचारी आंशिक रूप से घायल हुए सभी को छात्रावास प्रबंधन और ग्रामीणजनों की मदद से इलाज ,स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,जंहा डॉक्टरों ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया