बहराइच: बहराइच में 07 परीक्षा केन्द्रों पर प्रवक्ता पद की लिखित परीक्षा 14 जून को एक पॉली में सम्पन्न होगी
बहराइच जिले में उ.प्र. लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा 14 जून को सुबह 09ः30 बजे से सुबह 11ः30 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवक्ता की लिखित परीक्षा हेतु जनपद में 7 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये है।