खालवा: खण्डवा पुलिस लाइन में मंत्री विजय शाह ने किया शस्त्र पूजन, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया विजयादशमी पर्व
Khalwa, Khandwa | Oct 20, 2026 खण्डवा। विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर पुलिस लाइन खण्डवा में प्रदेश के मंत्री श्री विजय शाह द्वारा विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विजयादशमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।