सूरजपुर: विधायक भूलन सिंह मरावी ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए एक छात्र को गोद लिया
सूरजपुर विधायक भूलन सिंह मरावी ने शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के एक छात्र को गोद लिया उन्होंने कहा कि उस छात्र की पढ़ाई-लिखाई और शिक्षा से संबंधित सभी खर्च का वह स्वयं वहन करेंगे, ताकि आर्थिक अभाव उसके उज्ज्वल भविष्य में बाधा न बन सके।