बिंदकी: कंसपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्री बाल बाल बची, सूचना पर पहुंची पुलिस
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कंसपुर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप बिंदकी-मुरादीपुर रोड में रविवार को दिन में करीब ढाई बजे डंपर की टक्कर से बाइक सवार अनमोल राठौर उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी गुगौली थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसी बाइक में सवार उनकी पुत्री खुशी बाल बाल बच गई। दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया भीड़ लग गई।