झिरन्या में रूपारेल नदी के तेज बहाव में बुधवार को एक युवक बह गया। आसपास के लोगों ने युवक को बहते देख पुलिया पर खड़े होकर उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी युवक को नदी से नहीं निकाल पाए। युवक पुलिया के पाइप में बुरी तरह से फंस गया और पानी के तेज बहाव ने उसे अंदर खींच लिया।