निम्बाहेड़ा: आठ साल से फरार पिस्टल सप्लायर को निम्बाहेड़ा पुलिस ने पकड़ा, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई
गुरुवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी नितिन पंडित को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में पिछले आठ वर्षों से फरार था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह नया बाजार आएगा, जिसके बाद टीम ने बस स्टैंड पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।