बहराइच: घंटाघर से मदरसा छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाली तिरंगा रैली, जिले में किया गया ध्वजारोहण
शहर सहित जनपद में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे क्रॉसकंट्री दौड़ तथा 6:30 इंटरमीडिएट में अध्यनरत एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली जाने वाले प्रभात फेरी से हुई। सुबह 8 सभी सरकारी व गैर सरकारी इमारतों व शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान मदरसा छात्रों ने घंटाघर से तिरंगा रैली निकाली।