प्रयागराज: महाकुंभ में लगातार उमड़ रहा आस्था का जन सैलाब, 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालु लगा चुके आस्था की डुबकी
संगम तट पर चल रहे महाकुंभ में लगातार देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन जारी है,ऐसे में महाकुंभ में नया कीर्तिमान बन रहा है, जबकि आज बुधवार को करीब 5:00 बजे के आसपास महाकुंभ मीडिया सेंटर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसके मुताबिक अभी तक कुल 55 करोड़ 56 लाख श्रद्धालु पवित्र गंगा की धारा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।