अनूपपुर: अनूपपुर में सूखे जल स्रोत और ठप नल-जल योजनाएं, 69 योजनाएं बंद होने से लोग प्यासे
अनूपपुर जिले में भीषण गर्मी के चलते जल स्रोत तेजी से सूख रहे हैं, जिससे पेयजल संकट बढ़ गया है। जिले की 275 नल-जल योजनाओं में से 69 बंद पड़ी हैं, जिससे हजारों ग्रामीण प्रभावित हैं। कई स्थानों पर जल स्रोत समाप्त हो गए हैं, तो कहीं मोटर पंप खराब होने और तकनीकी खामियों के कारण योजनाएं ठप हैं। कुछ मामलों में ग्राम पंचायतों की लापरवाही भी सामने आई है।