परसिया: नेहरिया में सीआईएसएफ ने कोयले से भरा ट्रक पकड़ा, कंपनी को प्रबंधन ने लगाई बड़ी चपत
वेस्टर्न कोल फील्डस लिमिटेड की नेहरिया कोयला खदान में कोयला चोरी का बडा मामला सामने आया है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सीआईएसएफ ने कोयले से भरा ट्रक पकडा है। इस ट्रक में उच्च गुणवत्ता का कोयला भरा था। जबकि कोयले की नीलामी इससे कई गुणा निम्न स्तर के कोयले के परिवहन के लिए हुई है। रविवार को 4 बजे तक सीआईएसएफ की जांच जारी थी।