हनुमानगढ़: जंक्शन में आरपीएफ कांस्टेबल के रेलवे क्वार्टर में चोरी की वारदात, कांस्टेबल का परिवार गांव गया हुआ था
हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित रेलवे मेडिकल कॉलोनी में आरपीएफ कांस्टेबल के रेलवे क्वार्टर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लैपटॉप गैस सिलेंडर चांदी का मंदिर और अन्य घरेलू सामान चुरा लिया। इस संबंध में कांस्टेबल उमेश शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर जंक्शन थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।