वैशाली DPRO ने प्रेस रिलीज जारी करके मंगलवार को शाम लगभग 6:00 बजे बताया जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह द्वारा समाहरणालय कार्यालय, हाजीपुर में द्वितीय अपील की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 11 मामलों पर सुनवाई संपन्न हुई, जिनमें से तीन परिवादों पर अंतिम आदेश पारित किए गए।