मुरैना नगर: माता बसैया थाना क्षेत्र में बारात जा रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन से टकराया
माता बसैया थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक चार पहिया वाहन से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसको पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल को भर्ती कर दिया गया है। बताया जाता है की बारात में शामिल होने के लिए जा रहा था तभी हादसा हो गया।