पथरगामा: 9 माह से चापाकल खराब, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
प्रखंड के चिलरा पंचायत अंतर्गत चिलरा ग्राम के आगे बलिया मोड़ के समय सड़क के किनारे लगा चापाकल विगत 9 माह से खराब पड़ा हुआ है जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों को पीने के लिए पानी अन्य जगहों से लाकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है।