गोरखपुर: 1 जून को मतदान से 48 घंटे पहले जिले में बंद रहेंगे शराब की दुकानें, डीएम ने दिए निर्देश
1 जून को जनपद गोरखपुर की लोकसभा क्षेत्र सदर एवं बांसगांव में होने वाले मतदान के दृष्टिगत मतदान समाप्ति से 48 घंटा पहले अर्थात दिनांक 30 मई 2024 को सायं 6 बजे से दिनांक 1 जून 2024 को मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना दिवस दिनांक 4 जून 2024 को जनपद गोरखपुर की समस्त थोक व फुटकर शराब की दुकान बंद रहेगी। इस आदेश का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा।