मानिकपुर: मउ थाना क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
चित्रकूट में गुरुवार रात 11 बजे मऊ थाना क्षेत्र के मोहिनी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर घायल हुए। रामनगर सीएचसी में पिंटू लाल को मृत घोषित किया गया, जबकि राम सवारे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे घायल ने घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।