झंगहा थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी अली अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को मेरे ही गांव के रितकेश, रत्नेश, मनोज, रामजीत मुझे मारे पीटे हमारा मोबाइल तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दिए। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।