नरपतगंज: भंगही चौक की जर्जर पुलिया बनी खतरे का सबब, ग्रामीणों ने जताई दुर्घटना की आशंका
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही चौक स्थित दक्षिण दिशा की सड़क पर बनी पुलिया की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। पुलिया के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, बावजूद इसके क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रतिदिन इसी रास्ते से आवाजाही कर रहे हैं। बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।