महोबा: बजरिया के पास दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक
Mahoba, Mahoba | Apr 7, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार भटीपुरा निवासी 25 वर्षीय महफूज व दूसरी बाइक में सवार नथूपुरा निवासी 45 वर्षीय प्रमोद कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर कि देखरेख में घायलों का उपचार किया जा रहा है।