बाह: 17 मीटर गोला फेंकने वाले अंकुर ने जीता रजत पदक
प्रयागराज में आयोजित 29वीं सीनियर वर्ग ओपन स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बाह क्षेत्र के खिलाड़ी अंकुर दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोला फेंक स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। अंकुर ने 17 मीटर गोला फेंक कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, जिसमें मेरठ के आर्यन त्यागी