पूर्णिया: सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर रविवार, 12 जुलाई 2026 को पूर्णिया के शांति भवन में युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच अध्ययन सामग्री वितरित की जाएगी । साथ ही युवाओं को क्रिकेट किट, फुटबॉल किट, लॉन्ग जंप और हाई जंप किट भी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में युवाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना बताया गया है। बड़ी संख्या में छात्र-युवा और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। #cfn #pappuyadav #purnia
Purnea East, Purnia | Jul 12, 2026