कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख की चोरी, शोरूम कर्मचारी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख की नकदी चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। एसीसीयू और पुलगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ₹1.57 लाख नकद, वारदात में इस्तेमाल 2 बाइक और एक एक्टिवा स्कूटी जब्त की है। मामले में शेष रकम की बरामदगी और आगे की जांच जारी है।
#DurgPolice #CarTheftCase
#CrimeNews।#CCTVInvestigation
#ChhattisgarhNews