अमरोहा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अमरोहा में पदयात्रा, महिलाओं में जोश देखने को मिला
Amroha, Amroha | Apr 16, 2026 अमरोहा में पदयात्रा, महिलाओं में दिखा जोश अमरोहा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपना समर्थन जताया।