बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए गए
कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान डीएम ने लगातार वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सड़क को अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ज्यादा एक्सीडेंट होने वाले ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने का निर्देश दिया है.