बेगूसराय: हड़ताली चौक पर वेतनमान की मांग को लेकर आवास कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी
हड़ताली चौक पर वेतनमान की मांग को लेकर आवास कर्मियों ने शुक्रवार की दोपहर 12:00 धरना प्रदर्शन किया. इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से आवास कर्मियों ने कहा कि हमलोग सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतरने में सहयोग करते हैं. लेकिन सरकार हमलोगों को वेतनमान का लाभ नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि हमलोगों को सरकारी कर्मी का दर्जा देते हुए वेतनमान का लाभ दिया जाए.