बेगूसराय: जिले के 1,70,431 लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिली पेंशन राशि, कारगिल भवन में हुआ कार्यक्रम
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के कुल 1,70,431 लागू को राशि प्रदान की गई है. पटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोड के माध्यम से राशि स्थान्तरित किया है. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे कारगिल भवन में किया गया. जहां डीएम तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी जुड़े रहे.