बदायूं: ककराला मोहम्मदगंज मार्ग पर गड्ढे में फसे सांड का नगर वासियों व नगर पालिका कर्मियों ने रेस्क्यू कर गड्ढे से बाहर निकाला।
Budaun, Budaun | Jan 17, 2024 बदायूं के ककराला मोहम्मदगंज मार्ग पर गड्ढे में फसे सांड को नगर वासियों व नगर पालिका कर्मियों ने रेस्क्यू किया। सूचना के बाद नगर पालिका ककराला अध्यक्ष इंतखाब सकलैनी भी मौके पर पहुंच गए। नगर पालिका अध्यक्ष इंतखाब सकलैनी ने डॉक्टरों को फोन किया लेकिन कोई भी डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा। नगर वासियों और नगर पालिका कर्मियों ने रेस्क्यू कर सांड को गड्ढे से बाहर निकाला।