गुमला: शौच जाने के क्रम में सर्पदंश से छात्र घायल, बाल व रस्सी बांधकर परिजन लाए सदर अस्पताल
Gumla, Gumla | Jun 4, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के अलंकेरा गांव निवासी 13 वर्षीय सिमोन उरांव सर्प दंश से घायल हो गया। घटना बाद परिजन बुधवार की रात उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है।छात्र शौच के लिए खेत की ओर गया था वापसी के क्रम में एक सांप उसके पैर में काट लिया छात्र ने मोबाइल का टॉर्च जलाया तो सांप उसे और काटने के लिए तेजी से दौड़ाने तब लगा छात्र भाग कर घर पहुंचा।