अररिया: बरदाहा थाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया, पति की तलाश में जुटी पुलिस
Araria, Araria | Oct 16, 2026 जिले के बरदाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 102 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान बरदाहा वार्ड संख्या 11 निवासी 30 वर्षीय अफसाना खातून के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में महिला के पति मुस्तफा अंसारी की संलिप्तता की भी जांच की जा