गिरिडीह: सीबीआई ने गिरिडीह के सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में मारा छापा, दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार
सीबीआई की टीम ने बुधवार को गिरिडीह के बजरंग चौक स्थित सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में छापेमारी कर करोड़ों रुपये की घूसखोरी से जुड़े मामले में जीएसटी विभाग के दो वरीय अधिकारियों को गुरुवार की अहले सुबह करीब तीन बजे गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है. सीबीआई की यह कार्रवाई बिरनी प्रखंड के खाखीपीपर निवासी राजू अंसारी की शिकायत पर की गई।