मेरठ: हेलिकॉप्टर से आई दुल्हनिया: कार-डोली छोड़ 'उड़नखटोले' में हुई विदाई, चाचा का खास तोहफा बना चर्चा का कारण
Meerut, Meerut | May 1, 2026 शादी में दूल्हे को कार से दुल्हन को लाते आपने अक्सर देखा होगा, लेकिन खरखौदा में एक शादी ऐसी हुई जिसने पूरे इलाके का ध्यान खींच लिया। यहां किसान अनिल त्यागी के बेटे केशव त्यागी अपनी बारात हेलिकॉप्टर से लेकर हापुड़ के सिखेड़ा पहुंचे और अब अपनी दुल्हन को भी उसी ‘उड़नखटटोले’ से विदा कराकर घर लाए।