चकिया: केरायगांव रेगुलेटर का गेट खराब, किसानों ने आंदोलन की चेतावनी जताई
धान रोपाई के सीजन से पहले केरायगांव ड्रेन स्थित रेगुलेटर का गेट खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।रविवार शाम 04 बजे किसान विकास मंच ने आरोप लगाया कि मरम्मत के बावजूद गेट काम नहीं कर रहा है किसानों ने जल्द मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं सिंचाई विभाग के अवर अभियंता ने ठेकेदार को तत्काल गेट ठीक कराने का निर्देश देने की बात कही।