बीरपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरपुर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह करीब दस बजे वीरपुर हाई स्कूल मैदान में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।