बिहटा: जिनपुरा चीनी मिल के पास छापेमारी कर पुलिस और सीओ ने किया नकली कपड़े व बड़े कंपनियों के स्टिकर बरामद
Bihta, Patna | Feb 3, 2024 बिहटा थाना क्षेत्र के जिनपुरा चीनी मिल स्थित एक नकली कपड़े बनाने वाले कंपनी में छापेमारी की गई। छापेमारी में कई बड़े कंपनी के कपड़े और लाखो रुपए के सामान बरामद की गई है। इसके अलावे कंपनियों की नकली स्टिकर जब्त हुई है। छापेमारी जिला प्रशासन के निर्देश पर बिहटा पुलिस और सीओ मंजेश कुमार ने किया।