बिहटा: पुलिस ने बिहटा के सोन घाट पर छापेमारी कर एक बदमाश को एक कार्बाइन और कई कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार
Bihta, Patna | Feb 1, 2024 बिहटा के सोन घाट पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक बदमाश को अवैध कार्बाइन और कई कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। बिहटा थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सोन घाट पर अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को देखा गया है। जिसके बाद छापेमारी कर बदमाश को एक कार्बाइन व कई कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।