बिहटा: सदिसोपुर रेलवे ट्रैक के पास से पुलिस ने लापता हुए 1 युवक का शव किया बरामद, लोगों ने किया सड़क जाम
Bihta, Patna | Feb 2, 2024 बिहटा के सदिसोपुर रेलवे ट्रैक के पास से 2 दिन से लापता 1 युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक युवक बिहटा के कन्हौली गांव का अनिल चौधरी बताया जा रहा है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। आक्रोशित लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम भी किया।