बीएपी के सामान्य वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चुंडावत के करेलिया गांव में स्थित घर का गेट तोड़कर फायरिंग का मामला सामने आया है। इससे पहले दिग्विजय सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने दोवड़ा थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामले में गेट तोड़ने ओर धमकियां देने का केस दर्ज किया है।