जशपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जशपुर जिले के 71,517 किसानों को जारी होगी 23वीं किश्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जशपुर जिले के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जनसंपर्क विभाग से शुक्रवार शाम 4 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम किसान की 23वीं किस्त शनिवार 20 जून को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। जिले के