अंतू थाना क्षेत्र के पूरेभैया गांव निवासी सदाशिव शुक्ला उम्र 48 वर्ष पुत्र जगदीश शुक्ला बीते शनिवार की शाम बाइक से अपने घर जा रहे थे। कोतवाली देहात क्षेत्र के पृथ्वी गंज बाजार के पास डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आनन फानन में आसपास मौजूद लोग 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाए जहां पर डॉक्टरों ने सदाशिव शुक्ला को मृत घोषित कर दिया।