#नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
#उत्तराखंड के #नैनीताल से एक दुखद घटना सामने आई है। शहर की प्रसिद्ध नैनी झील में शुक्रवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
बताया जा रहा है कि नैनी झील के 'ठंडी सड़क' इलाके के पास कुछ लोगों ने झील में एक शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को झील से बाहर निकाला गया और उसकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
#followerseveryone #highlightseveryonefollowers #BreakingNewsUK #UttarakhandNews #हल्द्वानी #BreakingNews #hldwaninewsupdate #haldwaninewstoday