गोला: उरुआ बाजार इलाके में सूने घर में लाखों की चोरी, परिवार पिछले पांच महीने से बाहर था
Gola, Gorakhpur | Apr 30, 2026 गोरखपुर के उरुवा बाजार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। अरांव जगदीश गांव निवासी विश्वदीपक गिरि अपने परिवार के साथ बीते 20 नवंबर से अहमदाबाद (गुजरात) में रह रहे थे। 23 अप्रैल को जब वह वापस लौटे, तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।