जलालगढ़ में पशु मोबाइल एम्बुलेंस द्वारा बीमार पशुओं का डॉक्टर ने किया इलाज जलालगढ़ पशु चिकित्सालय के डॉक्टर के द्वारा निशुल्क बीमार पशुओं का इलाज किया जा रहा है।आज करीब 12 बजे डॉ आदित्य कुमार ने बताया कि वर्तमान में ठंड के कारण अधिकांश पशु बीमार पड़ रहे हैं। बिना इलाज के कई पशुओं की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है।