मुरैना: बड़े गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी थी टक्कर युवक की हुई थी मौत कराया गया पोस्टमार्टम पुलिस ने किया मर्ग कायम
Morena, Morena | Jun 17, 2026 दिमनी थाना क्षेत्र के बड़े गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी थी टक्कर, युवक की हुई थी मौत। शव को पीएम हाउस में मंगलवार को भेजा था जहां डॉक्टर के द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है और पुलिस ने फिलहाल मामले को विवेचना में ले लिया है।