वारासिवनी: क्षमता से दोगुना धान लादने का खामियाजा: बीच सड़क पलटी ओवरलोड ट्रॉली, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
ग्राम कोथुरना निवासी किसान राहुल सोलंकी की धान से भरी ट्रॉली बुधवार दोपहर रामपायली मार्ग स्थित आंबेडकर मंगल भवन के सामने पलट गई। बताया गया कि ट्रॉली में क्षमता से अधिक धान की बोरियां लदी थीं अत्यधिक दबाव से ट्रॉली का पिछला हिस्सा खुलने पर संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली सड़कों पर पलट गई। चालक सुखचंद सुलाखे की सूझबूझ से ट्रैक्टर पलटने से बच गया। हादसे में कोई