हुज़ूर: भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे स्थित बाजार में चोरी की वारदात हुई
Huzur, Bhopal | Jul 12, 2026 भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे स्थित बाजार में चोरी की वारदात हुई। ब्रेजा कार से आए बदमाशों ने पहले एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने पास की कपड़ों की दुकान को निशाना बनाया और वहां से कैश और कपड़े चोरी कर फरार हो गए।