फजलगंज थाने से चंद कदम दूर बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
कानपुर के फजलगंज इलाके में एक्सिस होंडा शोरूम के बाहर खड़ी बाइक को चोर ने निशाना बनाया। CCTV फुटेज में आरोपी पहले मौके का जायजा लेता और फिर बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है।
पीड़ित ने चोर का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी लोहा मंडी की ओर निकल गया। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
.
#Kanpur #Fazalganj #KanpurNews #BikeTheft #CCTVFootage CrimeNews